रणजी ट्रॉफी:-विनय कुमार के 400विकेट पूरे,पांडुचेरी ने बिहार को 10विकेट से जीता,

Khelbihar.com

पटना, 11  दिसंबर। राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में पुडुचेरी के खिलाफ चल  रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बिहार की टीम को रणजी के पहले मुकाबले में पांडिचेरी के हाथों दस विकेट से हार का सामना करना परा.

इस मैच में बिहार को हार तो जरूर मिली मगर  विकास रंजन के संघर्ष पूर्ण बल्लेबाजी ने बिहार को पारी की हार से बचा लिया. विकाश ने नाबाद 85 रन बनाये. बिहार का दूसरा मैच चंडीगढ़ में चंडीगढ़ से 17 दिसंबर से है. बिहार की टीम ने  पहली पारी में 173 तो दूसरी पारी में 196 रन बनाये , जबकि पांडिचेरी की टीम ने पहली पारी में 300 और दूसरी पारी में विना कोई विकेट खोये 70 रन बनाकर इस मैच को दस विकेट से जीत लिया.

इस मैच में पांडिचेरी के तेज गेंदबाज विनय कुमार ने 400 रणजी विकेट लेने का आंकड़ा पार किया. इस अवसर पर बीसीए सचिव संजय कुमार के द्वारा विनय कुमार को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया.

बिहार की टीम दुसरे दिन के बिहार के दूसरी पारी के  स्कोर चार विकेट पर 61 रन से आगे खेलना शुरू किया और बिहार की पूरी टीम 196 रन बनाकर आल आउट हो गयी. पांडिचेरी को जीत के लिए महज 70 रनों का लक्ष्य मिला , जिसे पांडिचेरी की टीम ने बिना कोई विकेट खोये 11.2 ओवर में बना लिया.

बिहार की ओर से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए कुमार निशांत 18, बाबुल 9, रहमत 14, शशीम 30, विकाश रंजन 85 (नाबाद), विवेक 29, शिवम् 6 और साबिर ने 3 रन बनाये.पांडिचेरी की ओर से विनय कुमार ने 4 , सागर पी उदेशी ने 3, अस्थित ने 2 और फाबिद अहमद ने एक विकेट लिए.

70 रनों का लक्ष्य ले कर उतरी पांडिचेरी की टीम ने कार्तिक 28 रन और पी के डोगरा 42 दोनों नाबाद के दम पर मैच को अपने नाम कर लिया.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago