पटना 21 जुलाई : खेलप्रेमी व खेल प्रोमोटर रतन कुमार झा को पटना बेसबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी पटना जिला बेसबॉल संघ के अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने दी।
मधु शर्मा ने बताया कि रतन कुमार झा को उपाध्यक्ष बनाने का फैसला संघ की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव आया जिससे पर सभी ने मुहर लगा दी।संघ के सचिव रुपक कुमार ने बताया कि रतन कुमार झा के पटना जिला बेसबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनने से जिला संघ को मजबूती मिलेगी और उनका मार्गदर्शन मिलेगा। उनके संघ में आने से बेसबॉल की गतिविधयों में इजाफा होगा।
रतन कुमार झा के उपाध्यक्ष बनने पर कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, राजेश कुमार चिंटू, विजय कुमार, विपिन कुमार, रवि राय,प्रमोद कुमार, आदित्य कुमार समेत पटना के बेसबॉल खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…