रविचंद्रन अश्विन ने हरभजन सिंह का तोड़ा विकेटो का रिकॉर्ड, हरभजन ने दिया बधाई

कानपूर 29 नवंबर: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हरभजन सिंह के सबसे ज्यादा 417 टेस्ट विकटों के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है। टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने की लिस्ट में वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

उनसे आगे अब दो भारतीय गेंदबाज बने हुए हैं, जिसमें अनिल कुंबले (619 विकेट) और कपिल देव (434 विकेट) का नाम शामिल है। अश्विन के इस बड़े रिकॉर्ड पर खुद हरभजन सिंह ने उन्हें बधाई दी है और आगे भी इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद की है।

हरभजन सिंह ने आर अश्विन को उनके टेस्ट विकटों के पार जाने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘रविचंद्रन अश्विन आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे भाई। मैं आशा करता हूँ आप आगे भी और विकेट लें। गॉड ब्लेस और आप इसी तरह चमकते रहें।’

हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट प्राप्त किये हैं, लेकिन आर अश्विन ने यह बड़ी उपलब्धि अपने 80वें टेस्ट मैच में हासिल की है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago