आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज हर्षल पटेल का खुलासा आखिर RCB ने कियो नही किया रिटेन

मुंबई 09 जनवरी: आईपीएल के पिछले सीजन में हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें पहली बार इंडियन टीम में शामिल किया गया था।

आईपीएल 2021 में हर्षल ने पूरे सीजन शानदार गेंदबाजी की और 32 विकेट लेकर एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की।हर्षल पटेल  ने आईपीएल  के आगामी सीजन के लिए आरसीबी टीम  द्वारा खुद को रिटेन नहीं किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

क्रिकट्रैकर क्रिकेट की वेबसाइट के साथ बातचीत में उन्होंने कहा “जब मुझे रिटेन नहीं किया गया तो फिर इसके बाद माइक हेसन ने मुझे कॉल किया और कहा कि पर्स मैनेजमेंट की वजह से मुझे रिटेन नहीं किया गया।

निश्चित तौर पर आरसीबी मुझे अपनी टीम में लेना पसंद करेगी और मैं भी उस टीम में जाना चाहूंगा क्योंकि 2021 में आरसीबी की वजह से ही मेरा पूरा करियर और पूरी लाइफ चेंज हो गई। हालांकि ऑक्शन को लेकर मैंने अभी तक कुछ भी नहीं सुना है।”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago