ट्रायंगुलर सीरीज टी-20:- रेड इलेवन ने ब्लू इलेवन टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

Khelbihar.com

Bhaglpur:भागलपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में सोमवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायंगुलर सीरीज टी-20 अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में रेड इलेवन ने ब्लू इलेवन टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से ऑरेंज इलेवन और रेड इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। टॉस रेड इलेवन के कप्तान सौरव ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना पायी। टीम की ओर से बल्लेबाजी में विवेक ने 48 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इसमें 4 चौके शामिल हैं। दिव्यांशु ने नाबाद 12 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 2 चौके लगाए। रेड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में अंकित ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके।

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड इलेवन की टीम ने 17.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये और फाइनल में प्रवेश किया। रेड इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान सौरव ने नाबाद 43 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के लगाए। इस मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सागर ने 12 रनों की पारी खेली। ब्लू इलेवन की ओर से गेंदबाजी में उत्कर्ष ने 3.5 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके। तुषार ने 4 ओवर में एक मैडम देकर 9 रन दिए और 1 विकेट झटका। अंपायर की भूमिका चंदन झा और अमन सिंह ने निभाई। स्कोरर अंकित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago