Loading Now
×

रेखा देवी मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट आज से, ट्रॉफी का हुआ अनावरण

पटना :  गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के तत्वावधान में शनिवार यानी 17 दिसंबर से स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में शुरू होने वाले रेखा देवी मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

ट्रॉफी का अनावरण गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष सह पटना के पूर्व मेयर श्याम बाबू राय, उपाध्यक्ष मनोहर राय, पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार, जीएसी के कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अंपायर आशीष सिन्हा, टूर्नामेंट के संयोजक सूरजदेव कुमार और समाजसेवी राजेश कुमार ने किया।

आयोजन सचिव अविनाश कुमार मंटू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय उद्योग मंत्री सह पटना फुटबॉल संघ के चेयरमैन समीर कुमार महासेठ करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, इनर्जी योगा विद्या भूषण सिंह और राज मिल्क के सत्येंद्र कुमार मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कुल चार टीमें इसमें भाग लेंगी। पहले दिन 17 दिसंबर को टाउन क्लब मैरवा, सीवाम बनाम स्टार वारियर्स रांची के बीच मुकाबला खेला जायेगा। दूसरे दिन 18 दिसंबर को गर्दनीबाग बाग एथलेटिक क्लब बनाम सिलीगुढ़ी, पश्चिम बंगाल के बीच मुकाबला होगा। इन दोनों दिन की विजेता टीम का फाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 5 = ?