Loading Now
×

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में वैष्णवी कंसट्रक्शन जीता

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में वैष्णवी कंसट्रक्शन ने आर एस क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में 3 विकटो से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर आर एस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया ।आज अंपायर के भूमिका में जॉली जी और श्रीकांत शर्मा मौजूद रहें वही ऑनलाइन स्कोरर के भूमिका में आयुष और ऑफलाइन स्कोरर के भुमिका में शुभम मौजूद रहें ।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर एस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 34.3 ओवरों के सिर्फ 182 रन बना के ऑल आउट हो गई ।
आर एस क्रिकेट क्लब के तरफ से आशुतोष आर्यन ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 61 रन बनाया साथ में राजू कुमार ने 41 और दिलीप कुमार ने भी 19 रनो का योगदान दिया ।वैष्णवी कंसट्रक्शन के तरफ से आकाश कुमार और कुमार शुभम ने 2,2 विकेट हासिल किए ।

183 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैश्णवी कंस्ट्रक्शन ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया ।वैष्णवी कंसट्रक्शन के तरफ से रित्विक यादव ने 44, विवेकानंद ने 43 और कुमार शुभम ने भी 34 रनो का योगदान दिया ।आर एस क्रिकेट क्लब के तरफ से सुमित कुमार और आशुतोष आर्यन ने 2,2 विकेट हासिल किया ।

कुमार शुभम को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 − 4 = ?