कराटे

रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बख्तियारपुर एफसी और फ्लाइंग बर्ड एफसी जीते

पटना 07 मार्च:  पटना फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार से शुरू रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग बख्तियारपुर एफसी और फ्लाइंग बर्ड एफसी ने जीत हासिल की।

टूर्नामेंट का उद्घाटन पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर पटना फुटबॉल संघ के सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा, कोषाध्यक्ष एलपी वर्मा, संयुक्त सचिव मनोज कुमार, गोपीनाथ दत्ता और स्व. रेखा देवी के पुत्र अविनाश कुमार मंटू मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और मोमेंट देकर किया गया।

पहले मैच में बख्तियारपुर एफसी ने मीठापुर सॉकर एफसी को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से गोल संतोष कुमार ने खेल के 24वें मिनट में किया।

दूसरे मैच में फ्लाइंग बर्ड एफसी ने रैनबो फुटबॉल एकेडमी को 3-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से सोनू रंजन ने 45वें, मो एजाज ने 51वें और आदर्श आनंद ने 68वें मिनट में किया। रैनबो फुटबॉल एकेडमी की ओर से अधिप राज ने 11वें मिनट में गोल किया। इस मैच के रेफरी गौरव राज, सुनील कुमार, अमरजीत कुमार और शुभम कुमार शर्मा थे।

कल का मैच; अपोलो क्लब बनाम दुजरा एफसी (12 बजे से)
जूनियर स्टार एससी बनाम पाटलिपुत्र वाईएफसी (दो बजे से)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago