प्लेयर्स मेमोरियल अंडर -17 स्कूली टूर्नामेंट UC स्पोर्ट्स की शानदार जीत

पटना 07 मार्च: स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में जैगुआर क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में चल रहे प्लेयर्स मेमोरियल अंडर 17 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल ए का दूसरा लीग मैच ECA फायटर्स और अर्जुन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया मैच को ECA फाइटर्स ने बड़े ही शानदार तरीके से 152 रनों की विशाल अन्तर से जीता।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ECA फाइटर्स ने निर्धारित 30 ओवर में 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ECA फाइटर्स की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की जिसमे सिद्धान्त 41, अभिषेक 18, अभी 27, ईशु 43, विमल 52 और शिवम् ने 42 की परियां खेली। अर्जुन एकादश के अर्जुन को 2 विकेट मिले जबकि गोलू, पंकज को एक- एक विकेट मिला।

287 रनों का पीछा करने उतरी अर्जुन XI की टीम 23.2 ओवर में 134 रनों पर धराशायी हो गयी। अर्जुन एकादश की ओर से मुजाबीद ने 47 रनों की पारी खेली जबकि अर्जुन ने भी 25 रनों का योगदान दिया। विमल को उनकी 52 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार जैगुआर क्रिकेट अकादमी के सदस्य पियूष ने दिया। इस अवसर पर कन्हैया यादव, ललित शुक्ल एवं भूतपूर्व क्रिकेटर श्रवण यादव मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago