पटना 15 मार्च: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को खेले गए मैचों में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब,बीकेपी और न्यू यारपुर एफसी ने जीत हासिल की।
जीएसी ग्राउंड पर न्यू यारपुर एफसी और अपोलो एफसी के बीच खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही न्यू यारपुर एफसी के नीरज कुमार ने खेल के 37वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद बादल कुमार ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागा।
दो गोलों की महत्वपूर्ण बढ़त के बाद न्यू यारपुर एफसी के खिलाड़ी सुस्त पड़े और इसके फायदा अपोलो एफसी के रौशन पांडेय ने 57वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को राहत दी। इस तरह न्यू यारपुर एफसी ने यह मैच 2-1 से जीत लिया।
दूसरे मैच में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बीकेपी का जलवा रहा। नॉथन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी बेवस नजर और पूरी तरह से नतमस्तक रहा। नेशनल स्पोर्टिंग क्लब की ओर प्रशांत कुमार ने पहले, अंकित कुमार ने 8वें,43वें, अतुल कुमार ने 45वें और 48वें मिनट में गोल दागा और इस तरह से नेशनल स्पोर्टिंग क्लब ने यह मैच 5-0 से जीत लिया।कल का मैच । गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी बनाम ओम इलेवन एफसी
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…