रेखा देवी पटना फुटबॉल लीग मेन नेशनल स्पोर्टिंग क्लब जीता

पटना 09 मार्च:  पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को खेले गए मैच में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (बीकेपी) ने जीत हासिल की। उसने स्पोर्टिंग एफसी को 2-0 से पराजित किया।नौसा स्पोर्टिंग एफसी के नहीं आने से महेंद्रू यूनियन एससी को वाक ओवर मिला।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) में चल रही इस लीग में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बीकेपी और स्पोर्टिंग एफसी के बीच खेले गए मैच में नेशनल एससी का दबदबा रहा। खेल के 20वें मिनट में नेशनल एससी के उज्ज्वल कुमार ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी और पहले हाफ में अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

खेल खत्म होने के पांच मिनट पहले यानी 65वें मिनट में अतुल कुमार ने अपना पहला और टीम के लिए दूसरा गोल कर नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (बीकेपी) को 2-0 की जीत दिला दी। नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (बीकेपी) के लक्की कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। इस मैच के रेफरी शुभम कुमार, अमरजीत कुमार, सुनील कुमार और गौरव राज थे।

कल का मैच ओम इलेवन बनाम ठाकुर बाबा एफसी (दोपहर 12 बजे से)न्यू यारपुर एफसी बनाम विद्यार्थी एफसी (दोपहर 2 बजे से)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago