कराटे

रेखा देवी पटना फुटबॉल लीग में स्पोर्टिंग एफसी का परफेक्ट टेन

पटना 11 मार्च : पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शुक्रवार को खेले गए मैचों में गोलों की बरसात हुई।

कुल 12 गोल दागे गए इसमें दस गोल अकेले स्पोर्टिंग एफसी की ओर से दागा। इन दस गोलों की मदद से स्पोर्टिंग एफसी ने नाथन इंटरनेशनल स्कूल को 10-0 से हराया। एक अन्य मैच में पटना वारियर्स ने यूथ एफसी को 2-1 से हराया।

शुक्रवार को पहला मैच पटना वारियर्स और यूथ एफसी के बीच खेला गया। खेल के छठे मिनट में मिथुन ने गोल कर यूथ एफसी को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके 11 मिनट बाद पटना वारियर्स के विशाल गुरुंग ने गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ के ही 29वें मिनट में पटना वारियर्स के अजय कुमार ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से गोल दागने का प्रयास किया गया पर किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लगी और अंतत मैच पटना वारियर्स ने 2-1 से जीत लिया। यूथ एफसी के गौतम को पीला कार्ड दिखाया गया।

दोपहर दो बजे से खेले गए मैच में स्पोर्टिंग एफसी के खिलाड़ियों ने गोल की बरसात कर दी। सुमित ने 5वें, 18वें, मार्टिन ने 11वें, 41वें, अभिषेक ने 23वें,43वें,सौरभ ने 37वें, 44वें और हिमेश 50वें और 52वें मिनट में दो-दो गोल दागे। नाथन इंटरनेशनल स्कूल एफसी के खिलाड़ी पूरी तरह से बेवस रहे और मैच को स्पोर्टिंग एफसी ने 10-0 से जीत लिया।

कल का मैच अपोलो क्लब बनाम न्यू ब्वॉयज एससी, बीकेपी (दोपहर 12 बजे)जूनियर स्टार स्पोर्टिंग एफसी बनाम ओम इलेवन (दोपहर 2 बजे से)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

16 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago