Close up of legs and feet of football player in blue socks and shoes running and dribbling with the ball. Soccer player running after the ball. Sports venue in the background
पटना, 14 मार्च: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी और पटना वारियर ने जीत हासिल की।
गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी ने ठाकुर बाबा एफसी को 2-0 जबकि पटना वारियर ने महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन को 1-0 से पराजित किया।
गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी और ठाकुर बाबा एफसी के बीच खेले गए मुकाबले में गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी की टीम हावी रही लेकिन ठाकुर बाबा एफसी ने भी टक्कर दी। खेल के 14वें मिनट में प्रियांशु लाल ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त पहले हाफ में दिला दी।
दूसरे हाफ के 57वें मिनट मं प्रिंस कुमार ने गोल कर गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी को 2-0 की बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा।
पटना वारियर और महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन के बीच खेले गए मुकाबले में पहले हाफ का खेल 0-0 की बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में आयुष कुमार ने 53वें मिनट में गोल कर पटना वारियर को बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा।
इसके बाद दोनों टीमों की ओर से गोल करने का प्रयास किया पर सफलता किसी को भी हाथ नहीं लगी। पटना वारियर के असगर अली को पीला कार्ड दिखाया गया।कल का मैच
अपोलो कल्ब बनाम न्यू यारपुर एफसी (दोपहर 12 बजे से)
नेशनल एससी बीकेपी बनाम नाथन इंटरनेशनल स्कूल (दोपहर 2 बजे से)
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…