पटना 10 फरवरी: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के शेष मैच 14 फरवरी से अपने निर्धारित समय पर खेले जाएंगे।
इस बात की जानकारी पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सीनियर डिवीजन के मैच एनआईओसी ग्राउंड फतुहा और फतेहपुर ग्राउंड पर खेला जाएगा। वहीं जूनियर डिवीजन के मैचों की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
खिलाड़ियों को 8:50 बजे तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। सभी मैच निर्धारित 40—40 ओवर के सुबह के 9:30 बजे से शुरू होंगे। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों से निवेदन किया है कि मैच के दौरान और ग्राउंड में कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती के साथ किया जाए।
एनआईओसी ग्राउंड फतुहा
14 फरवरी: मून लाइट सीसी बनाम पटना कॉलेज
16 फरवरी: एनवाईके सीसी बनाम बाटा सीसी
18 फरवरी: एनवाईके सीसी बनाम अमर सीसी
20 फरवरी: सिन्हा विश्वास सीसी बनाम जीएसी
फतेहपुर ग्राउंड
15 फरवरी: वाईएमसीसी बनाम पटना कॉलेज
17 फरवरी: राजवंशी नगर सीसी बनाम सिविल आडिट
18 फरवरी: केएनसीसी बनाम मून लाइट सीसी
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…