पटना सीनियर डिवीजन लीग के शेष मैच कल से, जूनियर डिवीजन का 5 जनवरी से

पटना 02 जनवरी: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के शेष मैच सोमवार से अपने निर्धारित समय पर खेले जाएंगे। इस बात की जानकारी पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि सीनियर डिवीजन के मैच ऊर्जा स्टेडियम तो दूसरा मैच एनआईओसी ग्राउंड फतुहा या फतेहपुर ग्राउंड पर खेला जाएगा। वहीं जूनियर डिवीजन के मैच डीएमएस ग्राउंड पर 5 जनवरी से खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को 8:45 बजे तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों से निवेदन किया है कि मैच के दौरान और ग्राउंड में कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती के साथ किया जाए।

इस प्रकार है शेष मैच के कार्यक्रम:

सीनियर डिवीजन:

3 जनवरी: जफर इमाम सीसी बनाम पीएसी, फतुहा।
3 जनवरी: पेसू बनाम राइजिंग स्टार, ऊर्जा स्टेडियम।
4 जनवरी: सीविल आॅडिट बनाम पंचशील सीसी, फतेहपुर।
4 जनवरी: पावर होल्डिंग बनाम प्रभा एकादश, ऊर्जा स्टेडियम।
5 जनवरी: पेसू बनाम वाईएमसीसी ऊर्जा स्टेडियम।
6 जनवरी: पेसू बनाम केएनसीसी, ऊर्जा स्टेडियम।
8 जनवरी: पावर होल्डिंग बनाम पंचशील सीसी, ऊर्जा स्टेडियम ।

जूनियर डिवीजन

5 जनवरी: एफसीआई बनाम केडिया सीसी, डीएमएस ग्राउंड।
6 जनवरी: साधनापुरी बनाम संस्कृति संघ, डीएमएस ग्राउंड।
7 जनवरी: साधनापुरी बनाम खगौल सीसी, डीएमएस ग्राउंड।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago