छत्तीसगढ़ फिडे रेटिंग टूर्नामेंट में   रेयान मोहम्मद का उल्लेखनीय प्रदर्शन

पटना : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में 19 सितंबर से चल रहे छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी , कैटेगरी बी प्रतियोगिता तमिलनाडु के आर यु अरुण ने जीत लिया। नौ में आठ अंको के साथ जहां अरुण ने यह प्रतियोगिता जीत लिया वहीं समान अंको के साथ महाराष्ट्र के श्रयन मजूमदार को उपविजेता का खिताब मिला ।

प्रतियोगिता में  भाग ले रहे बिहार के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। बिहार के युवा सितारे रेयान मोहम्मद ने 9 में सात  अंक बटोर छठा स्थान प्राप्त किया जबकि मोहित सोनी को 6.5 अंको के साथ 21वां स्थान प्राप्त हुआ। बिहार की बेहरतीन बालिका खिलाड़ी मरियम फातिमा ने 5.5 अंक बनाये और अपने खाते में करीब 65 अंक जोड़े ।

ज्ञात हो कि छठे स्थान पर आनेवाले रेयान मोहम्मद को 50000 रुपये की नगद इनामी राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ। साथ ही, अपने रेटिंग खाते में करीब 117 अंक और जोड़े।
उनके इस उत्साहवर्धक प्रदर्शन पर अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों एवं समस्त शतरंज प्रेमियों ने अपनी बधाइयां एवं दी हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago