शिवहर जिले के खेल एसोसिएशनो कि हुई समीक्षात्मक बैठक

शिवहर : आज जिलाधिकारी शिवहर श्री मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा रेडक्रास शिवहर एवं जिले के विभिन्न खेल एसोसियेसन के द्वारा विगत छः माह में किए गए कार्यों तथा आगामी छः माह में किए जाने वाले कार्यों के कार्य योजना की समीक्षात्मक बैठक की गयी।

समीक्षा क्रम में सचिव, क्रिकेट एसोसिएसन शिवहर द्वारा अवगत कराया गया कि ज़िले में 16 क्रिकेट क्लब है एवं क्रिकेट लिग मैच 13 नवम्बर से नवाब उच्चतर विद्यालय शिवहर में प्रस्तावित है इस निमित्त सभी आवश्यक तैयारी ससमय करने एवं व्यापक प्रचार प्रसार का निदेश सचिव क्रिकेट एसोसिएसन शिवहर को दिया गया ।

समीक्षा बैठक में सभी सचिव/अध्यक्ष विभिन्न खेल एसोसिएसन को अपने अपने विभाग एवं में एसोसिएसन से संबंधित खेल का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से करने का निदेश दिया गया।

ज़िले में खेल एवं उससे संबंधित प्रतियोगिता को बढ़ावा देने हेतु उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा शिवहर को निदेश दिया गया कि खेल मैदान की उपलब्धता के लिए विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण करेंगें एवं खेल मैदान की उपलब्धता की स्थिति में विद्यालय प्रधान एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर अवगत कराएँगे।जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि जिले में खेलो के बढ़ावा हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा।

उक्त बैठक में सचिव रेडक्रास,जिला समन्वयक नेहरु युवा केन्द्र, सचिव जिला एथलीट एसोसिएसन , सचिव जिला क्रिकेट सचिव जिला बैडमिंटन एसोसिएसन , सचिव जिला कबड्डी एसोसिएसन , सचिव जिला फ़ुटबौल एसोसिएसन , अनुमंडल पदाधिकारी , अपर अनुमंडल पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago