पटना : राजधानी पटना के कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम खेमनीचक स्तिथ मैदान पर टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के द्वारा वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में रमाकांत अचरेकर कप इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुक़ाबला उत्पल क्रिकेट क्लब बनाम वाईसीसी स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
वाईसीसी स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उत्पल क्रिकेट क्लब ने अपना 10 विकेट खोकर 39.4 ओवर में 287 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईसीसी स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 36.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी । और इसी तरह यह मैच को उत्पल क्रिकेट क्लब ने 79 रन से जीत लिया ।
उत्पल क्रिकेट क्लब 287/10(39.4ओवर)हर्ष कुमार : 54 (38 बॉल),अनिकेत राज:40(51बॉल), गुलशन :44(41 बॉल), ऋषभ राज : 31 (22बॉल)।एमडी याकूब : 3/43, अमरतिया चौधारी : 2/43, मेहूल: 2/32
वाईसीसी स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी : 208/10(36.1ओवर)पार्थ : 56(53बॉल), याकुब: 53(43बॉल), यश राज : 32(36बॉल)।ऋषभ राज :4/28 , अंकित : 2/37, हर्ष कुमार: 1/36
इस मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच उत्पल क्रिकेट क्लब के ऋषभ राज को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दिया गया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…