जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग के एकतरफ़ा मुकाबले में राइजिंग क्रिकेट क्लब 9 विकेट से जीती

जहानाबाद 15 मार्च:  जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में आज राइजिंग क्रिकेट क्लब ने आई०आई ०सी०पी० को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया ।

टॉस जीतकर आई०आई०सी०पी० ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान 157 रन का स्कोर खड़ा किया ।आई०आई०सी०पी० के तरफ से पंकज शाह ने बेहतरीन अर्धशतक (68) जड़ा ।साथ में ब्रजेश राज ने 18 और अमन कुमार ने 16 रन का योगदान दिया ।राइजिंग क्रिकेट क्लब के तरफ से उत्तम कुमार ने 3 विकेट झटके ।

158 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग क्रिकेट क्लब ने 27.5 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया ।राइजिंग क्रिकेट क्लब के तरफ से सुमन राज (88) और ऋषिकेश भट्ट (56) ने बेहतरीन नाबाद अर्धशतक जड़ा और अपने टीम को लीग का पहला जीत दिला दिया ।

सुमन राज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव कासिफ रजा काकवी ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का अगला मुकाबला धूम क्रिकेट क्लब और एन०वाई०सी०सी० के बीच में कल सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago