सीतामढ़ी 02 मार्च: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज दिनांक 02 /03/2022 को जानकी स्टेडियम मे 11वा दिन का मैच राइजिंग स्टार और लायंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।
जिसमे लायंस क्लब के कप्तान कमलेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राइजिंग स्टार 32.2 ओवर में 241 रन 10विकेट खोकर बनाए ।
जवाब में उतरी लायंस क्लब की टीम 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी । जिसमे हिमांशू का शानदार 132 रन भी इनकी टीम को नही जीता सका। इस प्रकार राइजिंग स्टार ने यह मुकाबला 19 रनो से जीत लिया ।
आज के मैच का उदघाटन सीईओ श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लायंस क्रिकेट क्लब के हिमांशु कुमार को 132 रन नवाद बनाने के लिए एसडीसीए के मीडिया प्रभारी श्री केशव आनंद ने प्रदान किया ।
आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह एवम कुश्ती संग के सतीश कुमार उपस्थित रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…