पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार ने वाईएमसीसी को 20 रन से हराया

पटना 20 दिसंबर: पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार ने वाईएमसीसी को 20 रन से हराया। फतेहपुर ग्राउंड पर खेले गए इस मैच का टॉस वाईएमसीसी ने जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 203 रन बनाए। राइजिंग के सोनू ने 26 गेंदों में छह चौकें और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। आमिर ने 25, अगस्त्या ने 23 और अभिनव सिंह ने 22 रन जोड़े। वाइएमसीसी के लिए सत्यम ने आठ ओवर में 34 रन देकर तीन और सूरज ने आठ ओवर में 28 रन खर्चकर दो विकेट लिए।

जवाब में वाईएमसीसी की पूरी टीम 36.5 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। वाईएमसीसी के लिए विराट पांडेय ने 48 रन, सूरज आर्या ने 37 व पुलक सिन्हा ने 21 रन बनाए। लेकिन अन्य बल्लेबाज राइजिंग के गेंदबाजों के आगे पिच पर टिक न सकें। फजल करीम, अभिनव सिंह, ललित मिश्रा ने दो-दो विकेट जबकि गुलशन व उज्जवल ने एक-एक विकेट चटकाए।

मैन आफ द मैच राइजिग स्टार के अभिनव सिंह (22 रन,8-18-2) को वेटरर्न क्रिकेटर संजीव रंजन ने प्रदान किया। वहीं मैच का शुभारंभ पीडीसीए सेलेक्शन कमेटी के चैयरमैंन राजीव रंजन और टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

कल का मैच: राजवंशीनगर बनाम प्रभा एकादश। एनआईओसी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड, सुबह: 9:30 बजे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago