राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब वॉकओवर के साथ पहुँची ईस्ट चंपारण जिला लीग के फाइनल में

मोतिहारी 15 दिसंबर: स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर निर्धारित तय समयानुसार सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब टीम के नही टर्न-अप होने के कारण राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को वॉकओवर मिल गया जिससे यह टीम सीधे फाईनल के लिए क्वालीफाई कर गई।

अब 16 दिसंबर को यंग एलेवन क्रिकेट क्लब व किंग्स एलेवन क्रिकेट क्लब में होनेवाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम फाइनल मुकाबले के लिए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब से भिडेंगी।फाईनल मुकाबला 17-18दिसंबर(दो दिवसीय) को होगा।

ज्ञात हो कि कोरोनाकाल के चलते जिला क्रिकेट लीग का (पिछले सत्र 2020-21) बाधित सेमीफाइनल व फाईनल मुकाबले इस साल खेले जा रहे हैं।आज पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मैच शुरू करने के अंतिम निर्धारित समय तक सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम ग्राउंड में टर्न-अप नही हो सकी जिसके चलते ग्राउंड में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट एलीट पैनल ग्रेड लेवल “ए” अम्पायर बी.जमा.सिद्दकी व कुमार राज ने विरोधी टीम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को वॉक-ओवर दे दिया।

“दिवंगत खिलाड़ी राजा यादव को दी गई श्रद्धांजलि”

जिले के एक बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी व वर्तमान में स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के क्रिकेट प्रभारी राजा यादव के असामयिक निधन पर मैच के लिए उपस्थित खिलड़ियों,पदाधिकारी, अम्पायर व प्रबुद्धजन ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी फैसल गनी और खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।जानकारी मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन के द्वारा दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago