ईस्ट चम्पारण बी-डिवीज़न लीग में रॉक-स्टार क्रिकेट क्लब ने एनएनसीए को 8 विकेट से हराया

मोतिहारी 7 मार्च: गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर आज ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट बी-डिवीजन(री-शिडयूल) मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी एनएनसीए की टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में 22.4 ओवर में 109/10 का स्कोर ही बना पाई।टीम के बल्लेबाज आदित्य ने 32 और श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने 18 रन का योगदान दिया।रॉक-स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आसिफ को 3,प्रवीण व अभिषेक को 2-2 और फराज को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक-स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 17 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर लगातार पाँचवी जीत दर्ज की।टीम के बल्लेबाज तेज अफसर खान ने नाबाद 50 और कप्तान सज्जाद ने नाबाद 44 रन की पारी खेली।एनएनसीए के गेंदबाज आदित्य ने 1 विकेट लिया जबकि एक बल्लेबाज रन-आउट हुआ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रॉक-स्टार क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज तेज अफसर खान को जी.के.स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व डीसीए पैनल के मो.आलमगीर ने निभाया जबकी स्कोरर की भूमिका में मो.असफाक रहे।कल ग्राउंड-1 पर कनौजिया क्रिकेट क्लब और महाराजा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेन्द्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान, सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago