रोहन मुखर्जी महिला क्रिकेट का शानदार आगाज, सीएबी ने जेनिथ एकेडमी को हराया

पटना 28 दिसंबर: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में मंगलवार से राजधानी के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर जेनिथ कामर्स एकेडी द्वारा प्रायोजित तीसरी रोहन मुखर्जी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) की टीम ने जेनिथ एकेडमी को नौ विकेट से पराजित किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद, गर्वनर रोटरी क्लब विवेक झुनझुनवाला, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, भारतीय युवा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सह आयोजन अध्यक्ष अमिकर दयाल, जेनिथ कामर्स एकेडमी के एमडी सुनील सिंह, वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, टर्निंग प्वायंट के विजय शर्मा, अश्विनी शर्मा और सुमित शर्मा ने किया।

मैच के अंपायर राजेश रंजन, यतेंद्र कुमार थे। स्कोरर राजा कुमार थे। सबों का स्वागत संतोष तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त मुकेश कुमार ने किया।आज खेले गए मैच में टॉस जेनिथ एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 38 रन बनाये।

जवाब में सीएबी ने 7.1 ओवर में एक विकेट पर 42 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की प्रीति प्रिया को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जेनिथ कॉमर्स एकेडमी के डायरेक्टर सुनील कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।

संक्षिप्त स्कोर

जेनिथ एकेडमी : 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 38 रन, दीपा 9 रन, खुशबू 7 रन, सुधा 7 रन, अतिरिक्त 5 रन, प्रीति प्रिया 2/2, अनन्या राज 2/8, रिशिका किंजल 2/8, पूजा 2/2
सीएबी : 7.1 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन, याशिता सिंह 23 रन, सुनैना 8 रन, अतिरिक्त 11 रन, प्रीति 1/1

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago