मुंबई 14 दिसंबर: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से अभ्यास कर रहे रोहित शर्मा को चोट लगने ले कारण रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रियांक पांचाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. प्रियांक पांचाल दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत ए के कप्तान के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में थे।
रोहित शर्मा को भारतीय टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था। अब उनकी जगह इस जिम्मेदारी के लिए किसे चुना जाएगा, यह देखने वाली बात होगी। स्पोर्ट्सकीड़ा के अनुसार अभी यह साफ़ नहीं हुआ कि वनडे सीरीज के लिए क्या किया जाएगा। वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी में रोहित शर्मा अहम नाम हैं और उनका दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होना जरूरी भी था।
गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने भारत ए के लिए तीन पारियों में 96 के उच्च स्कोर के साथ 40 की औसत से 120 रन बनाए। उन्होंने 100 प्रथम श्रेणी मैचों में भाग लिया है और 45.52 की औसत से 7011 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 शतक अपने नाम किए। काफी समय से मांग भी उठ रही थी कि पांचाल को टीम में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा है। अब भारत के लिए खेलने का उनका सपना शायद पूरा हो सकता है।
विराट कोहली (कप्तान), प्रियांक पांचाल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा , मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…