Loading Now
×

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में रोहित का अर्धशतक,स्टार राइजिंग क्लब जीता

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में ए डिवीजन लीग का मुकाबला स्टार राइजिंग क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग स्टार एकेडमी के बीच खेला गया।

जिसमें स्टार राइजिंग क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। स्टार राइजिंग क्लब की तरफ सर्वाधिक रन रोहित कुमार ने 87 रन बनाए।गेंदबाजी में राइजिंग स्टार एकेडमी की तरफ से अनुज कुमार ने 3 विकेट और सिद्धार्थ शर्मा ने 2 विकेट लिए।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार एकेडमी की टीम 31.2 ओवर में 121 रन बना कर ऑल आउट हो गई।इस तरह स्टार राइजिंग क्लब ने 50 रन से मैच जीत कर 2 अंक हासिल किए।मैच में निर्णायक की भूमिका में सत्येन बोस और अजीत सिंह रहे।जबकि स्कोरर की भूमिका में आदित्य कुमार रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 9 = ?