Loading Now
×

रणधीर वर्मा मेमोरियल U -16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में एस एफ पब्लिक स्कूल 7 विकेट से जीता

सहरसा:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल U – 16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज का मैच पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल एवं एस एफ पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल ने 19.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर अमित के 21 रन (25 बॉल) एवं शेखर के 13 रन (13 बॉल) की सहायता से 58 रन बनाया जिसके जवाब में एस एफ पब्लिक स्कूल ने 13.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आदित्य के नाबाद 22 रन (32 बॉल) की सहायता से जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस प्रकार एस एफ पब्लिक स्कूल ने पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल को 7 विकेट से पराजित किया।

एस एफ पब्लिक स्कूल की ओर से अनस ने 5 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट, मून ने 2 ओवर में 2 विकेट,शिवांश तथा निखिल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया जबकि पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल की ओर से उत्सव,अभिजीत एवं आयुष ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच में अंपायर बीसीए पैनल के मनोहर कुमार एवं अमर ज्योति तथा स्कोरर श्रवण थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव बिश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनीयाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, विश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, आशुतोष आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, सुमन कुमार झा,राजा राम इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में दर्श,बिट्टू,रौशन,अंकित,रवि,निखिल,रजनीश,शिवम, ऋषिकेश इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 5 = ?