भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज वाई.एम.सी.सी. बनाम स्टूडेंट इलेवन (ग्रीन)के बीच मैच रविवार 11 दिसंबर के प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाई.एम.सी.सी. की पूरी टीम 30 ओवर मे 181 रन बनाकर आउट हो गई |आशुतोष ने सर्वाधिक 54 रन ,ओम प्रकाश 40 रन और भूषण ने 12 रनों का योगदान किया | स्टूडेंट ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजकुमार में सर्वाधिक तीन विकेट ,रोहित कुमार ने 2 विकेट ,आरव ने 1 विकेट प्राप्त किया |
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट ग्रीन की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया |रोहित कुमार ने अर्धशतक लगाते हुए 50 रन, वीरू ने 20 रन, राजकुमार ने नाबाद 36 रन ,और नीलेश कुमार ने नाबाद 26 रनों का योगदान किया |वाई.एम.सी. सी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहित- रजनीश और मोहन को एक-एक विकेट प्राप्त हुए |
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहित कुमार को बिहार स्टेट पैनल के अंपायर संजीव तिवारी के द्वारा दिया गया | आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के लक्ष्य मंथन एवं जितेंद्र कुमार थे ,स्कोरिंग आदित्य आर्यन ने की |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू)ने दी |
कल का मैच जूनियर डिवीजन में भोजपुर पैंथर बनाम अरुण क्रिकेट केयर जगदीशपुर के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा |
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…