नई दिल्ली : पीतमपुरा परमार्थ क्रिकेट ग्राउंड पर खेले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना के बेटे मन्नत खन्ना की स्मृति में आयोजित पहले ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन समारोह आयोजित किया गया।
टूर्नामेंट के फाइनल में 40 ओवर का मुकाबला रोहतक रोड़ जिमखाना व बोस्को क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया, रोहतक रोड़ जिमखाना टीम 9 विकेट से विजयी हुई।फाईनल मुकाबले में टोस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी बोस्को क्रिकेट अकादमी टीम ने निर्धारित 40 ओवर से पहले ही अपनी विरोधी टीम को 37.2 ओवर में 86 रनों का लक्ष्य दिया।
बोस्को टीम के सोहम सेठी सर्वाधिक 26 रनों की शानदार पारी खेल कर रन आउट हुए वहीं शिवांश सोलंकी ने 13 रन, ग्रविन बेंद्रे व प्रणय शर्मा 11-11 रन बनाए जबकि तारुष सचदेवा ने 6 रन और इशांक पाठक व पार्थ डबास ने 2-2 रनों का व इकांश मिश्रा ने 1 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी रोहतक रोड़ जिमखाना टीम ने अपनी पारी खेलते हुए 25.3 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर 9 विकेट से अपना मुकाबला जीता।विजेता टीम के अभिषेक चहल ने नाबाद 40 रनों की शानदार पारी खेली वहीं लक्ष्य सेकरी ने 23 रन और लाव्या सेकरी ने 9 रनों का योगदान दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंचे दिल्ली पुलिस के आईपीएस डीसीपी (क्राईम) राकेश पंवारिया, लायन मुकेश शर्मा, लायन मदन खुराना , पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना, द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान रोहतास सिंह, हैरी क्रिकेट अकादमी के चेयरमैन जसपाल सिंह पाली, शिवानी बर्थवाल, हेमलता चुघ, हैरी क्रिकेट अकादमी के प्रमुख क्रिकेटर जीएस हैरी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…