रोहतास जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 11 अप्रैल से,रजिस्ट्रेशन शुरू

रोहतास: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वधान में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु रोहतास जिला क्रिकेट संघ ने अंडर-19 सुनील ज्वाला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग मैच का आयोजन कराना सुनिश्चित किया है जिसका भव्य उद्घाटन 11 अप्रैल 2022 को एसपी जैन कॉलेज ग्राउंड सासाराम में होने जा रहा है।

जो खिलाडी अंडर-19 सुनील ज्वाला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में भाग लेना चाहते है उनको रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2022 है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलने का पता रोहतास जिला क्रिकेट संघ कार्यालय अनार कुंज श्री ज्वाला पथ गौरक्षणी सासाराम है।

रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी खिलाड़ियों को मिलाकर 8 टीमें तैयार की जाएंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा और एक दूसरे से लीग मैच खेलना होगा दोनों ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए दो-दो टीमें क्वालीफाई करेंगे। इस जानकारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने दी उन्होंने बताया कि सारे मैचों में खिलाड़ियों के लिए लंच की व्यवस्था रोहतास जिला क्रिकेट संघ की तरफ से रहेगा।।संपर्क सूत्र 87 57 62 99 99 .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago