रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान का ऐलान,फाफ डू प्लेसी बने आरसीबी के नए कप्तान

मुंबई 13 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डू प्लेसी को आगामी आईपीएल के लिए अपनी टीम का कप्तान बनाया है। आपको बता दे की इससे पहले आरसीबी की कप्तानी भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली करते आ रहे थे। पिछले सीजन में ही विराट ने अपनी कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद फाफ को कप्तान बनाया गया है।

एक इवेंट में आरसीबी ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया। कप्तान बनाये जाने को लेकर फाफ डू प्लेसी ने भी अपना बयान दिया है। फाफ ने कहा” कि एक बाहरी व्यक्ति के रूप में आकर इस अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं। एक लीडर के रूप में काम करने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति खासकर एक विदेशी खिलाड़ी पर भरोसा करना कोई छोटी बात नहीं है।

उन्होंने आगे कहा ” ऐसा करने में मेरी शैली ‘माई वे’ नहीं होने वाली है। मैं अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अद्भुत अनुभव पर बहुत अधिक भरोसा करूंगा। कुछ समय के लिए एक लीडर होने के बाद, मैं एक ऐसी संस्कृति बनाने के सफर पर हूँ जो मेरे दिल के करीब हो।

विराट कोहली ने भी फाफ डू प्लेसी का कप्तान बनने पर स्वागत किया। उनका वीडियो आरसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। कोहली ने कहा कि फाफ डू प्लेसी के साथ खेलने को लेकर मैं उत्साहित हूँ। उन्होंने कहा कि मैं इंतजार नहीं कर सकता, हमारी टीम काफी मजबूत है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago