किशनगंज : किशनगंज प्रीमियर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल राइडर्स ने किशनगंज टाइटन्स को 38 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।गुरुवार को रॉयल राइडर्स व किशनगंज पैंथर्स के बीच अर्जुन कप की खिताबी भिड़ंत होगी।
इससे पूर्व सोमवार सुबह रॉयल राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।टॉस के लिए समाजसेवी महिलामण्डल की संगीता जैन,ललिता शर्मा,मोनालिसा शैलेंद्र व स्नेहा अग्रवाल ने सिक्का उछाला।राष्ट्रगान के बाद बल्लेबाजी के लिए आये ओपनर बल्लेबाज इमरान नजीर की किस्मत खराब रही।
पिछले मैच में शतक लगाने वाले व पिछले सभी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इमरान नजीर को 6 रनों के निजी स्कोर पर अभिषेक ने क्लीन बोल्ड कर दिया।इसके बाद 5 रनों के निजी स्कोर पर राइडर्स के बल्लेबाज विकास को भी रेहान दास ने राकेश के हाथों लपकवाकर वापस पैवेलियन भेज दिया।इसके बाद सतीश कुमार(38) ने एक छोर सम्हाले रखा।विकेटों के पतन के बावजूद उनका बल्ला बोलता रहा।निचले क्रम में आए बल्लेबाज सब्बीर खान(16)तारिक जमील(29)फैजल खान(22) ने राइडर्स के स्कोर को 143 तक पहुंचा दिया।टाइटन्स की ओर से रेहान दास गुप्ता और सदाकत ने 2-2 विकेट लिए।
144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटन्स की काफी खराब शुरुआत रही।उनके 51 रनों पर 7 महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके थे।टाइटन्स के बल्लेबाज सुदर्शन(62) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टाइटन्स को फाइनल तक पहुंचाने के लिए पूरा दम लगाया।किन्तु अन्य बल्लेबाज आउट होते चले गए और सुदर्शन अपने मकसद में कामयाब नही हो सके।रॉयल राइडर्स की ओर से तारिक जमील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 14 रन देकर चार विकेट चटखा दिए।वहीं मणि शंकर,सतीश और इमरान नजीर को 2-2 सफलताएं मिली।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…