लातेहार जिला स्कूल क्रिकेट लीग में आरएससीसी जूनियर ने आरसीसी को 10 विकेट से पराजित किया

लातेहार 23 अक्टूबर: लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित  स्कूली क्रिकेट लीग का छठा मैच आरएससीसी जूनियर तथा आरसीसी के बीच खेला गया । आरसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 रन के छोटे स्कोर पर ही ढेर हो गयी । आरएससीसी की ओर से दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी आरएससीसी ने विना विकेट खोए 4 ओवर में ही 36 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया । आरएससीसी जूनियर के दीपक कुमार को अधिवक्ता संजय कुमार के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । मैच के अंपायर समरेश बादल तथा प्रथम सौंदिक थे जबकि स्कोरिंग न्यूटन आनंद ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago