किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में आर टी सी सी 59 रनों से विजयी।

किशनगंज 01 मार्च: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 2021-22 ए डिवीजन का आज 23वां मुकाबला रुइधासा टाउन क्रिकेट क्लब बनाम सनराइज क्रिकेट क्लब सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया ।

जिसमें रुइधासा टाउन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए जिसमें विक्रम ने 35 रन राजा ने 31रन कौस्तव ने 27 रनों का योगदान दिया वहीं सनराइज की ओर से गेंदबाजी करते हुए हैं अकरम ने 3 विकेट सोहराब ने दो विकेट रिजवान आलम ने दो विकेट अहमद आलम ने एक विकेट वसीम खान ने एक विकेट हासिल किया।

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज 18.2ओवर मे सभी विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी जिसमें अनवर खालिद ने 25 रन वसीम खान ने 16 रन साहिल रजा ने 11 रन एवं अबूजर ने 11 रन का योगदान दिया वही रुईधासा टाउन क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजा ने पांच विकेट नीतीश ने दो विकेट एवं कौस्तव ने दो विकेट हासिल किए ।

शानदार गेंदबाजी पांच विकेट एवं 31 रन बनाने वाले राजा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच राजा को भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर श्री ओमप्रकाश ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं फैजल खान वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।संयोजक वीर रंजन ।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago