रुबन कप अरवल लीग: रोमांचक मुकाबले में मगध ने सद्भावना को 1 विकेट से हराया

अरवल 12 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में मगध ने सदभावना को 1 विकेट से हर दिया।

आज सुबह सदभावना के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के खेल में सदभावना की पूरी टीम 26.1 ओवर खेलते हुए महज 111 रन बनाकर आउट हो गयी। सदभावना की ओर से लवकेश ने सबसे अधिक 42 तथा दाबिज़ ने 29 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 18 रन बने। गेंदबाजी में शाहीन ने 3, आयुष एवं शम्भू ने 2 -2 तथा विक्की एवं प्रांशु ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी मगध ने 9 विकेट खोकर 29.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। मगध की ओर से विवेक ने 21, सचिन 19, शम्भू ने 15 तथा मुस्तफा ने 10 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 19 रन बने। गेंदबाजी में लवकेश ने 4, साहिल, जयप्रकाश एवं नीतीश ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में आलोक कुमार एवं कुमार उत्तम ने अंपायर तथा राम कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल तक्षशिला स्पोर्ट्स क्लब बनाम कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब का मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago