किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सत्र 2021-22 ए डिविजन का आज दूसरा मैच रुइधासा टाउन क्रिकेट क्लब बनाम रुइधासा लायंस क्रिकेट क्लब के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया।
जिसमें रुइधासा टाउन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन बनाए जिसमें विक्रम श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 74 रन एवं सोरब ने 31 रनों का योगदान दिया वहीं रुइधासा लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शमशाद ने दो विकेट एवं अबुल वाला ने दो विकेट हासिल किए।
134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुइधासा लायंस ने सभी विकेट खोकर 18.5 ओवर मे मात्र 86 रन बनाए जिसमें कैफ ने 33 रन एंव धीरज ने13रन का योगदान दिया वहीं रुइधासा टाउन क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजा ने 4 विकेट एवं राजू ने दो विकेट हासिल किए 74 रन बनाने वाले रुइधासा टाउन क्लब के विक्रम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के मैच के अंपायर थे गणेश साह एवं वीर रंजन स्कोरर थे आसिफ
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…