खेल दिवस पर रूपक कुमार को आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्समैन का अवार्ड दिया गया

पटना: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को पटना में लॉयस क्लब ऑफ पटना हार्मनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रूपक कुमार को आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्समैन का अवार्ड दिया गया। लॉयस क्लब ऑफ पटना हार्मनी की अध्यक्ष बिधु रानी ने रूपक को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया। इन्हें बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने इस पुरस्कार के लिए लॉयस क्लब को धन्यवाद किया और कहा कि मैं आगे भी खेल में अपना योगदान देता रहुंगा। मेरा उद्देश्य है कि बिहार में सभी खेल सुचारू रूप से हो। इसके लिए मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं और आगे भी करता रहुंगा।

रूपक के इस उपलब्धि पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज ने बधाई दी। उनके अलावा सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार, बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अधिकारियों ने बधाई दी। वहीं बिहार क्रिकेट संघ और पटना जिला क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने भी रूपक को बधाई दी और कहा कि वो लगातार खेल को आगे बढ़ाते रहें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago