पटना : आज इंडोनेशिया के बाली में सम्पन्न एशियाई युवा शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 12 कैटेगरी में भारत को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। साथ इस कैटेगरी  के  ब्लिट्ज स्पर्धा में भी इस टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। इस टीम में इथान वाज , आडीरेडी अर्जुन एवं रेयान मोहम्मद थे।

ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता पूरे एशिया के युवा खिलाड़ियों के लिए निम्नलिखित आयु वर्गों , अंडर 8  , 10  , 12 , 14 , 16 एवं 18 (बालक एवं बालिका) में आयोजित होती है। इसमें क्लासिकल , रैपिड एवं ब्लिट्ज  तीनो श्रेणियों की प्रतियोगिताएं होती हैं। भारत को क्लासिकल में 3 स्वर्ण , 3 रजत एवं 4 कांस्य पदक , रैपिड स्पर्धा में 5 स्वर्ण , 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक जबकि ब्लिट्ज में 5 स्वर्ण , 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त हुये।

हर स्पर्धा के हर आयुवर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाली टीमों एवं इनके सदस्यों को स्वर्ण , रजत एवं कांस्य पदक से पुरस्कृत किया जाता है।इसी कड़ी में , भारत को क्लासिकल अंडर 12 में स्वर्ण एवं ब्लिट्ज अंडर 12 में रजत  पदक प्राप्त हुआ और इन दोनों पुरस्कृत टीमों के तीन सदस्यों में एक रेयान मोहम्मद भी हैं।

ज्ञात हो कि रेयान गत वर्ष भी विश्व एवं एशियाई शतरंज प्रतियोगिता में भारत की ओर खेल चुके हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में उनके नाम पहली बार ये पदक जुड़े हैं।इस बात की सूचना अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने दी जो स्वयं वहां इस अवसर पर रेयान के साथ उपस्थित थें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago