एस.के.पी. क्रिकेट एकेडमी और जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना : पटना क्रिकेट संघ से मान्याता प्राप्त माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का मुक़ाबला आज दिनांक 17 नवंबर 2022 को शाखा मैदान पर 25-25 ओवर का खेल गया । एस.के.पी. क्रिकेट एकेडमी और जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी ने अपने अपने मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पहला मैच लालमती देवी हाई स्कूल बनाम एस.के.पी. क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । टॉस जीतकर लालमती देवी हाई स्कूल ने बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लालमती देवी हाई स्कूल की पूरी टीम 86 रन के स्कोर में सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.के.पी. क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अपना यह लक्ष्य मात्र 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर :-

लालमती देवी हाई स्कूल:86/10 ( 19.5ओवर) प्रकाश : 25 , आयुष कुमार : 14, अनिरुद्ध रॉय :20 , अभय : 3/3 , रौशन : 2/29 , श्रेयांश : 2/29  , एस.के.पी. क्रिकेट एकेडमी :- 87 / 1 (8.2 ओवर )पुष्कर : 28 , शौर्य प्रताप : 22* तिलक :1/40 इस मैच का मैन ऑफ द मैच एस.के.पी. क्रिकेट एकेडमी के अभय को दिया गया ।

दूसरा मैच टी.सी.ए. क्रिकेट अकैडमी बनाम जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी की टीम 93 रन के स्कोर पे सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टी.सी.ए. क्रिकेट अकैडमी की पूरी टीम 56 रन के स्कोर पर सिमट गई।

संक्षिप्त स्कोर :-

जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी : 93/10 (20.3 ओवर )नितिन : 24 , पीयूष : 22 , अंश : 4/10 , दिव्यांशु :2/8 टी.सी.ए. क्रिकेट अकैडमी : 56/10 (16 ओवर )आयुष : 22 , रोहित : 18 पीयूष : 5/17 , सौरभ : 4/6  . इस मैच का मैन ऑफ द मैच जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी के पीयूष (5 विकेट , हैट-ट्रिक ) को दिया गया है ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago