साबूज तिवरी अंडर-14 क्रिकेट:-सीएबी रेड ने संत पॉल हाई स्कूल को 7 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Patna: राजधानी में स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेले जा रहे साबूज तिवरी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार के मुकाबले में सीएबी रेड ने संत पॉल हाई स्कूल को 7 विकेट से हराया।

टॉस सीएबी रेड ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और संत पॉल स्कूल को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया, पहले खेलते हुए संत पॉल की टीम 17.2 ओवर में सिर्फ 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, जिसमे वंश 11 रन, यशवीर 9 तथा अमृत्या ने 9 रन बनाए एक्स्ट्रा में 37 रन बने,

गेंदबाजी करते हुए सीएबी रेड के गौतम ने 4 रन देकर 3 विकेट,रवि 10 रन देकर 3 विकेट,प्रणय 10 रन देकर 2 तथा आयुष ने 1 विकेट चटकाए,

79 रनों के छोटे से लक्ष्य को सीएबी रेड ने 15 ओवर में 3 विकेट खो कर हासिल कर लिया,जिसमे जिसमे आयुष 25 रन,हर्ष 22 रन बनाए एक्स्ट्रा से 29 रन बने, संत पॉल की टीम से साहिल 2 तथा सुमनत ने 1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच सीएबी के गौतम को अजित सिंह तथा अजय सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। सोमवार का मुकाबला ट्रैंफर्ट सीसी बनाम सीएबी पिंक के बीच खेला जाएगा।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago