पटना सीनियर जिला क्रिकेट लीग में अदालतगंज की जीत में सफी आलम, अभिज्ञान और रंजन चमके

पटना 27 दिसंबर:  अदालतगंज सीसी ने अमर सीसी पर 137 रनों से जीत दर्ज की। पटना सीनियर डिवीजन लीग के इस मैच में अदालतगंज के जीत में मोहम्मद शफी आलम के 90 और अभिज्ञान के 70 रन और रंजन (6.4—1—26—6) की शानदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई।

फतुहा ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में अमर सीसी ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलते हुए अदालतगंज सीसी ने चौथे विकेट के लिए मो शफी और अभिज्ञान के बीच 170 रन की साझेदारी की बदौलत 39.3 ओवर में 263 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमे मो शफी आलम 90, अभिज्ञान 70, सिकंदर 41, रंजन कुमार 20, अतिरिक्त 26 रन बने .गेंदबाजी में राहुल देव 4/45, अमन गोस्वामी 3/43 विकेट झटके .

जवाब में अमर सीसी की पूरी टीम 29.4 ओवर में 126 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए राहुल देव 43, सुमित राज 26, अतिरिक्त 16 बने .गेंदबाजी में रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 6 विकेट झटके .मैन आफ द मैच मो. शफी और रंजन को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

कल का मैच: जफर इमाम बनाम पीएसी, फतुहा ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे।
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग बनाम अधिकारी एलेवन, ऊर्जा स्टेडियम, सुबह 9:30 बजे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago