रोहतास: बीसीए द्वारा शहबाबाद जोन के लिए भभुआ में आयोजित हेमन ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में रोहतास ने भोजपुर को एक विकेट से हरा दिया। भोजपुर अपना पहला मुकाबला जीत चुकी थी। आज अपने दूसरे मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की टीम 46.4 ओवर में आदर्श कुमार सिंह के 36 रन,सौरव के 31 रन और वरुण राज के 20 रनो के मदद से 181 रन बनाकर ढेर हो गई। गेंदबाजी में रोहतास के सौरव को तीन,राजू और मनीष को दो-दो विकेट मिला।
जबाब में उतरी रोहतास की टीम ने शानदार खेल दिखाया लेकिन भोजपुर की टीम भी कड़ी टक्कर में थी और एक रोमांचक मोड़ पर इस मुकाबले को पहुंचा दिया। जहा रोहतास की टीम 45.1 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे मनीष 39 रन ,गुलरेज़ 29 रन,और दीपक नाबाद 25 रन बनाये। गेंदबाजी में भोजपुर के अंकित,समरेश और परमजीत को दो दो विकेट मिला।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…