सरायकेला जिला ए डिवीजन लीग में सहारा बॉयज क्लब विजयी

सरायकेला 22 दिसंबर: सरायकेला जिला संघ आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन लीग का दशवां मुकाबला खेला गया । यह मुकाबला सहारा बॉयज क्लब बनाम चांडिल क्रिकेट क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , आदित्यपुर में खेला गया ।

यह मैच 40 ओवरों का था जिसमें की चांडिल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.5 ओवर्स में अपने पूरे विकेट गंवाकर 165 रन बना पाए ।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई सहारा बॉयज क्लब की टीम ने 24.4 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से जीत लिया । चांडिल क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह ने 53 रन , राहुल अग्रवाल ने 20 रन , अनिकेत कुमार ने 13 रन और चिन्मय चिराग ने 10 रनों की पारी खेली । वही सहारा बॉयज क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए वसीम ने 4 विकेट , सूरज कुमार ने 2 विकेट , विष्णु प्रभात ने 2 विकेट और जामुदा ने 1 विकेट हासिल किए ।

वही सहारा बॉयज क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अयान ने नाबाद 52 रन , सूरज कुमार ने नाबाद 28 रन , खोकन महतो ने 19 रन और वसीम ने 13 रनों की पारी खेली। वही चांडिल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोमनाथ ने 3 विकेट , अमरजीत सिंह ने 1 विकेट , चिन्मय चिराग ने 1 विकेट और राहुल अग्रवाल ने 1 विकेट हासिल किए ।

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सहारा बॉयज क्लब के अयान को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए नाबाद 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। आज के मैच के अंपायर साईं कुमार और चेतन सिंह थे और स्कोरर विशाल थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago