सहरसा लीग:-फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब सहरसा 8 विकेट से जीती

Khelbihar.com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आजका मैच फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब,सहरसा एवं एन आई सी सी सीटानाबाद के बीच खेला गया।

वर्षा से पिच प्रभावित होने के कारण देर से प्रारंभ हुए मैच को 30 ओवर का निर्धारित किया गया।एन आई सी सी सिटानाबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लेते हुए सूरज के 35 रन(41 बॉल),इमरान के 18 रन (36 बॉल) एवं शहजाद के 10 रन(14 बॉल) की सहायता से 25 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 118 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब सहरसा ने 2 विकेट के नुकसान पर मुरली मनोहर के नाबाद 59 रन(58 बॉल),शंकर के नाबाद 19 रन(35 बॉल) एवं अनिकेत के 16 रन(19 बॉल) की सहायता से 19.2 ओवर में 119 रन बनाकर जीत हासिल किया।

इस प्रकार फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब सहरसा ने एन आई सी सी सिटानाबाद को 8 विकेट से पराजित किया।फ्रेंड्स एलेवन की ओर से अनंत ने 5 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट,अंशु ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट,पंकज ने 5 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट ,दीपक ने 5 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट तथा शंकर ने 5 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि एन आई सी सी सिटानाबाद की ओर से राजन ने 4 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट एवं आशिष ने 5 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक निलेन्दु झा एवं गौरव तथा स्कोरर दीपक कुमार थे।


आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,पीयूष कुमार सिंह,कुणाल चौधरी,पंकज कुमार ठाकुर,असफहान खान,असफाक खान उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में राजहंस,लव,नीतीश,अभिनव,प्रिंस,आयुष,विक्रम,सतीश,राजीव,दिलखुश,रौशन,पुरुष्कर, शुभम,सनोज,मनीष,नितोष,सोनू,वरुण इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago