सहरसा लीग:-क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने एन आईसीसी को 11 रनों से हराया।

Khelbihar.Com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच क्लब ऑफ एलेवन स्टार,मुरादपुर एवं एन आई सी सी सिटानाबाद के बीच खेला गया।

क्लब ऑफ एलेवन स्टार के कप्तान कुणाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए सन्नी के 63 रन (60 बॉल),युगेश के 21 रन (18 बॉल),श्रवण के 21 रन(24 बॉल),दिवाकर के 15 रन (20 बॉल),अभिनव के 10 रन(11 बॉल) की सहायता से 30.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 169 रन बनाया जिसके जवाब में एन आई सी सिटानाबाद ने 33 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर इमरान के 40 रन(60 बॉल),तौसीफ के नाबाद 33 रन(30 बॉल),आशीष के 26 रन(21 बॉल),हिमांशु के 14 रन(18 बॉल) की सहायता से 158 रन ही बना सकी।

इसप्रकार क्लब ऑफ एलेवन स्टार मुरादपुर ने एन आई सी सिटानाबाद को 12 रनों से पराजित किया।क्लब ऑफ एलेवन स्टार की ओर से कुणाल ने 7 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट,मुकेश ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट,नवीन ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट,सन्नी ने 6 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट,श्रवण ने 6 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक बिश्वनाथ कुमार एवं गौरव तथा स्कोरर दीपक थे।


आज के मैच में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार ,पीयूष कुमार सिंह,पंकज कुमार ठाकुर,असफहान खान,निलेन्दु झा,नसीम आलम,फूल इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में रोहित,राजहंस,विनीत,अनंत,अमित,विक्रम,रौशन,शारिक,नीतीश,केशव,रितुराज,सोनू,प्रवेश,पुरुष्कर, राजीव,आयुष,अंशु,मोहित,सनोज,शुभम इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago