Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा उच्च्तर विद्यालय धरहरा मुरादपुर के मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच डायमंड क्रिकेट क्लब एवं एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
निर्धारित 45 ओवर के मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए 20.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर संतोष के 69 रन(39 बॉल) एवं मुकेश के 11 रन(19 बॉल) की सहायता से 125 रन बनाया.
जिसके जवाब में एलेवन स्टार ने 27.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर हामिद के 25 रन(39 बॉल),बृजमोहन के 11 रन(12 बॉल) एवं ऋषभ के 10 रन(14 बॉल) की सहायता से 102 रन ही बना सकी।इस प्रकार डायमंड क्रिकेट क्लब ने एलेवन स्टार को 23 रनों से पराजित किया।एलेवन स्टार की ओर से हामिद ने 7 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट,सुशांत ने 4.3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट,गुड्डू एवं ऋषभ ने 1-1 विकेट प्राप्त किया .
जबकि डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से मुकेश ने 7 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट,संतोष ने 7 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट,जयंत ने 6.4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट,विष्णु ने 6 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक कुणाल चौधरी एवं मुरली मनोहर तथा स्कोरर सोनू सादा थे।
मैच के सफल संचालन में राजकिशोर चौधरी,मो कैसर,पुरुषोत्तम कुमार,मो अकबर,असफाक खान,डॉ कपिलदेव कुमार,गौरव करिया,श्रवण,युगेश,ओम, सचिन, इंद्रजीत खेसारी,दीपक एवं हर्षित का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…