सहरसा लीग:-कप्तान हामिद के शतक से एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब विजयी

Khelbihar.Com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा धरहरा,मुरादपुर स्थित उच्चतर विद्यालय में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब एवं कोशी स्मैशर्स बॉयज के बीच खेला गया।

एलेवन स्टार के कप्तान हामिद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लेते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में एलेवन स्टार ने 39.5 ओवर अपने सभी विकेट खोकर कप्तान हामिद के शानदार 105 रन(95 बॉल),प्रवेश के 22 रन(34 बॉल),राहुल के 15 रन(14 बॉल) एवं गुड्डू के 11 रन(09 बॉल) की सहायता से 225 रन बनाया जिसके जवाब में कोशी स्मैशर्स बॉयज ने 20.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मनीष के 24 रन(21 बॉल),लोजेन्स के 20 रन(12 बॉल),कमलेश के 13 रन(16 बॉल) एवं नीतीश के 12 रन(14 बॉल) की सहायता से 163 रन ही बना सकी।

इसप्रकार एलेवन स्टार ने कोशी स्मैशर्स बॉयज को 62 रनों से पराजित किया।कोशी स्मैशर्स बॉयज की ओर से ज्योतिष ने 8 ओवर में 2 मेडेन 40 रन देकर 3 विकेट,अमर ने 7 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट जबकि एलेवन स्टार की ओर से गुड्डू ने 5 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट,सुशांत ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट एवं प्रवेश ने 2.2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।आज के मैच के निर्णायक कुणाल चौधरी एवं नवीन तथा स्कोरर सचिन कुमार थे।


आज के इस मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा राजकिशोर चौधरी,असफाक खान, विश्वनाथ कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,निलेन्दु झा इत्यादि थे।मैच के सफल संचालन में बमबम,श्रवण,जयंत,विष्णु,ओम इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago