Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच कोशी स्मैशर्स एवं एन आई सी सी सिटानाबाद के बीच खेला गया।
कोशी स्मैशर्स ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता हुआ दीपक के 80 रन(76 बॉल),सोनू के 51 रन(42 बॉल),अंशु के 18 रन(20 बॉल),केशव के 13 रन(10 बॉल) की सहायता से 235 रन बनाया जिसके जवाब में एन आई सी सी सिटानाबाद ने 31.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर आशिष के 90 रन(74 बॉल),तौसीफ के नाबाद 29 रन(15 बॉल),राजन के 17 रन(32 बॉल) एवं चाँद के 11 रन(19 बॉल) की सहायता से 171 रन ही बना पाया।इसप्रकार कोशी स्मैशर्स ने एन आई सी सिटानाबाद को 64 रनों से पराजित किया।
एन आई सी सिटानाबाद की ओर से हिमांशु ने 7 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट,राजन ने 7 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट,आशिष ने 6 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मैशर्स की ओर से मोहित ने 6 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट,सोनू ने 5 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट,अमित ने 7 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट एवं प्रशांत ने 4.1 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक रजनीश कुमार एवं गौरव तथा स्कोरर रोहित थे।
इस मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,पीयूष कुमार सिंह, असफहान खान,निलेन्दु झा,बिश्वनाथ कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
मैच के सफल संचालन में शारिक, अभिनव,विक्रम,लव,प्रवेश, राजीव,प्रिंस,रितु राज,मनीष,न्यूटन, राजहंस,सागर,अंशु,दीपक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…