सहरसा लीग:-राजा के अर्दश्तक और परवेज हयात के पंच से नौहट्टा क्रिकेट क्लब की शानदार जीत।

Khelbihar.com

सहरसा: सहरसा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में उच्च विद्यालय धरहरा, मुरादपुर,सहरसा के मैदान में रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच नौहट्टा क्रिकेट क्लब एवं स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब तुलसियाही,सिहौल के बीच खेला गया।

आज के मैच में स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब तुलसियाही सिहौल के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेकर नौहट्टा क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेवाजी करने के लिए आमंत्रित किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने 28.5 ओवर में राजा कुमार के 53 रन(41 बॉल),राजकुमार के 40 रन (19 बॉल),राघव कुमार के 20 रन(25 बॉल),राजेश कुमार के 16 रन(12 बॉल) तथा इम्तियाज के 10 रन (21 बॉल) की सहायता से 196 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जिसके जवाब में स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब सिहौल ,तुलसियाही की टीम ने 24.4 ओवर में संजीव के 37 रन(29 बॉल),रौशन के 27 रन(32 बॉल),अंकित के 12 रन (18 बॉल),कप्तान शिवम के 11 रन (14 बॉल) की सहायता से 149 रन ही बना सकी।

इसप्रकार नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने 47 रनों से स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब तुलसियाही सिहौल को पराजित किया।नौहट्टा क्रिकेट क्लब की ओर से परवेज हयात ने 7.4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट,मक़बूल खान ने 4 ओवर में 16 देकर 3 विकेट,मो सादिक ने 3 ओवर में 16 देकर 3 विकेट प्राप्त किया।

स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से संजीव ने 6 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट,आशिष ने 7 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट,मणिभूषण ने 6.3 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर कुणाल चौधरी एवं मुरली मनोहर तथा स्कोरर सचिन कुमार थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,बिश्वनाथ कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,राजकिशोर चौधरी, अशफ़ाक़ आलम खान उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में जयंत,विष्णु,श्रवण,युगेश,बमबम,चंदन,डमरू,त्रिशूल,सचिन,सहवाग,नवीन,शिवा,परमजीत इत्यादि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

10 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago