Loading Now
×

सहरसा लीग:-सादिक के 8 विकेट से नौहट्टा क्रिकेट क्लब विजयी।

Khelbihar.com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ के द्वारा उच्चतर विद्यालय,धरहरा मुरादपुर में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच नौहट्टा क्रिकेट क्लब एवं डायमंड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

डायमंड क्रिकेट क्लब के कप्तान विष्णु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 45 ओवर के मैच में पहले बल्लेवाजी करती डायमंड क्रिकेट क्लब ने 11.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर सोनू के 18 रन (10 बॉल),अजय के 05 रन(06 बॉल) एवं मुजीब के 05 रन (17 बॉल) की सहायता से 62 रन ही बना सकी जिसके जवाब में नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने 7.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर बल्लेवाज राजा के नाबाद 42 रन (25 बॉल) एवं परवेज हयात के 09 रन (04 बॉल) की सहायता से जीत लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

इस प्रकार नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया।नौहट्टा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सादिक ने 4.5 ओवर में 20 रन देकर 8 विकेट एवं परवेज हयात ने 6 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से जयंत ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट,संतोष ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

इस मैच के निर्णायक कुणाल चौधरी एवं मेहताब आलम तथा स्कोरर सोनू कुमार सादा थे।
मैच में राजकिशोर चौधरी,पुरुषोत्तम कुमार,मो केशर,मो अकबर,असफाक खान इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में गौरव करिया,इंद्रजीत,अकबर,दीपक,ओम, श्रवण,युगेश,बमबम,जावेद,डमरू,त्रिशूल,सचिन,सहवाग इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 2 = ?